Faculty Development Workshop DAY 1

*प्रेस विज्ञप्ति*

*आईआईटी कानपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 आधारित आवासीय आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ कानपुर, 19 जुलाई 2026:*
राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षकों को तकनीकी, नवाचार एवं संवाद कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित "राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 आधारित तकनीकी, नवाचार एवं संवाद" आवासीय आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ आज एल-14, लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में हुआ। कार्यशाला का आयोजन विद्या भारती कानपुर प्रान्त, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर एवं विज्ञान भारती, ब्रह्मावर्त प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यतीन्द्र जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, विद्या भारती ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती भारतीय जीवन मूल्यों एवं संस्कृति पर आधारित बहुविषयक (Multidisciplinary) शिक्षा की सशक्त पक्षधर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 भारत की ज्ञान परम्परा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय का उत्कृष्ट माध्यम है तथा शिक्षकों की भूमिका इस परिवर्तन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल, निदेशक, आईआईटी कानपुर ने भारत के युवाओं द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) के क्षेत्र में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में उभरते स्टार्टअप्स की भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि आज अनेक भारतीय स्टार्टअप्स डीआरडीओ (DRDO) के साथ समानांतर रूप से अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विद्या भारती कानपुर प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद जी ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षकों के शिक्षण कौशल, नवाचार क्षमता एवं नेतृत्व गुणों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
प्रो. सुनील मिश्र ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए  कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम होता है।
उद्घाटन सत्र के उपरांत तकनीकी सत्रों की श्रृंखल

Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights