विश्व पर्यावरण दिवस,कानपुर, 5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन बेल्ट, विकास नगर, कानपुर में स्वच्छता अभियान, आरोग्य वाटिका की स्थापना एवं 21 औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण

कानपुर, 5 जून 2026।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती कानपुर प्रांत, विज्ञान भारती कानपुर प्रांत, माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी एवं स्टेम इनफिनिटी लैब फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में "आरोग्य वाटिका" की स्थापना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर कुल 21 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, नींबू, नीम, अमरूद, पथरचट्टा सहित विभिन्न औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे शामिल रहे। उपस्थित अतिथियों एवं स्वयंसेवकों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण एवं हरित क्षेत्रों के संरक्षण से ही स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य तथा आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान "ग्रीन बेल्ट का करे सम्मान, न बनाये इसे कूड़ादान" तथा "ग्रीन कानपुर, क्लीन कानपुर" का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

डॉ. बी. एन. आचार्य

अध्यक्ष, आरोग्य भारती कानपुर प्रांत

प्रो. सुनील मिश्र

महासचिव, विज्ञान भारती कानपुर प्रांत

कौस्तुभ ओमर

अध्यक्ष, स्टेम इनफिनिटी लैब फाउंडेशन

डॉ. अनुराधा सिंह

सचिव, माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ ओम प्रकाश आनंद, विशिष्ट अतिथि डॉ हरीश दीक्षित, निदेशक ॐ हॉस्पिटल, प्रो० शेखर आनन्द वर्मा, डॉ डी के यादव, डॉ पुष्पा यादव, डॉ ओ पी श्रीवास्तव, डॉ वाई पी सिंह चौहान, श्री रोशन वर्मा, श्री सुशील, लायन श्री हिमानी श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, विजय सिंह, नमिता कटियार, शुभम वर्मा, अलंकार श्रीवास्तव, नीलिमा सेंगर, आरती कटियार, रेखा वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थिति रहे।

सभी अतिथियों ने आरोग

Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights