राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर  कार्यक्रम आयोजित:-

नरैनी | पी.एम. श्री उ. प्रा. विद्यालय (1-8) क.सढ़ा, नरैनी,बांदा में दिनांक 11 मई 2026 को भारत के ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण की स्मृति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा, विज्ञान भारती बांदा चित्रकूट विभाग तथा विज्ञान क्लब REC बांदा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। 
मुख्य वक्ता  और विज्ञान भारती के सदस्य गोविन्द बिहारी विश्वकर्मा ने विज्ञान भारती के उद्देश्यों एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।  पोखरण परमाणु परीक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने विश्व पटल पर भारत की वैज्ञानिक क्षमता को नई पहचान दिलाई |विद्यालय के इ. प्र. श्री पंकज कुमार जी ने अपने संबोधन में बच्चों को विज्ञान के महत्व एवं तकनीकी के बारे में बताया तथा सहायक अध्यापक श्री राहुल सविता ने बच्चों को बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में नई नई तकनीकी से हमारा देश नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है इस क्षेत्र में हम सभी को मिलकर कार्य करना है|
विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र शुभांशु कुशवाहा ने खेल खेल में बैटरी और मोटर की सहायता से रिमोट से चलने वाली कार को बनाया और तकनीकी दिवस पर प्रदर्शित किया जो तकनीकी का एक अच्छा उदाहरण बना उपस्थित अन्य बच्चों ने उससे प्रेरणा ली|
निदेशक REC बांदा प्रो. शिव प्रसाद शुक्ला, एवं डॉ. आशुतोष तिवारी जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की 
विद्यालय के इ.प्र.महोदय ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों  के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं गांव के सम्मानित सदस्यों के साथ साथ विद्यालय के 50 से अधिक बच्चों की गरिमामई उपस्थिति रही 
विज्ञान भारती बांदा चित्रकूट के संयोजक एवं योग विशेषज्ञ इंजी. राजेश कुमार सिंह जी  ऑनलाइन माध्यम से

Lights