राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित:-

बांदा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा में दिनांक 11 मई 2026 को भारत के ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण की स्मृति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा, विज्ञान भारती बांदा चित्रकूट विभाग तथा विज्ञान क्लब REC बांदा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। म वक्ता इंजीनियर अमरीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी केवल विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा तकनीक का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता  और विज्ञान भारती बांदा चित्रकूट विभाग के संयोजक इंजीनियर राजेश कुमार सिंह ने विज्ञान भारती के उद्देश्यों एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने विश्व पटल पर भारत की वैज्ञानिक क्षमता को नई पहचान दिलाई।
विज्ञान भारती के सदस्य इंजीनियर आर के सोनी(eDM) ने पारंपरिक और आधुनिक विज्ञान में सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर बल दिया।
संस्थान के प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं विज्ञान के सकारात्मक उपयोग के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि ज्ञान और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़े तो देश निश्चित रूप से प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों  के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर REC बांदा के निदेशक प्रोफेसर शिव प्रकाश शुक्ला एवं डॉ. आशुतोष तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में आईटीआई बांदा के समस्त स्टाफ सहित लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार

Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights