अभ्यास वर्ग, IISF-2025

दिनांक 9 नवंबर 2025 को पीबीसीईसी आईआईटी कानपुर में विज्ञान भारती, ब्रह्मावर्त प्रांत का कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग, IISF-2025 का कर्टेन रेजर एवं विभा स्थापना दिवस संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र में प्रांत महासचिव *प्रोo सुनील मिश्र जी* द्वारा विज्ञान भारती की दृष्टि एवं संकल्प के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास वर्ग क्यों जैसे विषय पर विस्तृत चर्चा की।

इसी सत्र के दूसरे अंश में प्रांत संगठन सचिव *कौस्तुभ ओमर जी* द्वारा प्रांत का वृत्त प्रस्तुत किया गया।

तृतीय अंश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक *मा. डॉ० श्याम बाबू जी गुप्त* ने संगठन एवं कार्यकर्ता विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेरक उद्बोधन दिया गया| अन्त में जाने-माने वैज्ञानिक, विभा के महत्वपूर्ण आयाम नीड मिशन के प्रान्त संयोजक एवं आईआईटी कानपुर के प्राध्यापक *प्रो.एस.एन.त्रिपाठी जी* द्वारा सत्र के अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय विज्ञान एवं पारिस्थितिकी पर आधारित एक व्याख्यान द्वारा जागरूक करते हुए *नीड मिशन* की जानकारी दी गई।

द्वितीय सत्र में आईआईटी कानपुर के *प्रो. जे. राम कुमार जी* के द्वारा STEM शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विज्ञान भारती के *क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अंकित राय जी* के द्वारा विज्ञान भारती संगठन - (कार्य एवं कार्य पद्धति), कार्यकर्ता विकास, कार्यशैली एवं सदस्यता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संवाद स्थापित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता प्रान्त उपाध्यक्ष REC बांदा के निदेशक *प्रो.एस.पी. शुक्ल जी* ने की।

कार्यक्रम के अंतिम एवं तृतीय सत्र में प्रान्त के अध्यक्ष एवं आईआईटी कानपुर के निदेशक *प्रोo मणीन्द्र अग्रवाल जी* के द्वारा *(IISF)आई आई एस एफ-2025 का कर्टेन रेज़र* सम्पन्न हुआ, उनके समक्ष प्रान्त महासचिव *प्रो० सुनील मिश्र जी* ने प्रान्त व विभाग स्तर के *नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं* के नाम घोषित किए। माननीय प्रान्त अध्यक्षजी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।

विभिन्न आयामों एवं विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा कार्य वृत्त प्रस्तुत किया गया। अंत मे विज्ञान भारती, भारत के संस्थापक सदस्यों में से एक *मा.डॉ. हरमेश चौहान जी* द

Lights
Lights
Lights
Lights