स्टेम रोबोटिक्स कार्यशाला

दिनाँक-31/08/2025 को विज्ञान भारती फर्रुखाबाद-कन्नौज और स्टेम इंफिनिटी ने संयुक्त रूप से ज्ञानफोर्ट इनोवेटिव स्कूल याकूतगंज में शिक्षकों के लिए एक रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया जिसका उद्देश्य शिक्षकों को रोबोटिक्स के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और विधियों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने छात्रों को भी इस विषय में शिक्षित कर सकें और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में FFDC कन्नौज के प्रधान निदेशक श्री शक्ति विनय शुक्ल जी, विज्ञान भारती कानपुर प्रांत के महासचिव प्रोफेसर श्री सुनील मिश्र जी और सचिव श्री कौस्तुभ ओमर जी ने अपने व्याख्यान से शिक्षकों को रोबोटिक्स के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

कार्यशाला में 40 से अधिक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के शिक्षकों ने भाग लिया, जिनमें सी पी इंटरनेशनल स्कूल,आर्मी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल स्कूल, रोजी पब्लिक स्कूल, राजपूताना पब्लिक स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल, नवोदय विद्यालय और PN फाउंडेशन स्कूल जैसे प्रमुख विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे। इन शिक्षकों ने रोबोटिक्स का गहन ज्ञान प्राप्त किया और इसके विभिन्न अनुप्रयोगों को समझा। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विमर्श मंच (VVM) का ब्रोशर भी रिलीज किया गया, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगा।

इस अवसर पर विज्ञान भारती फर्रुखाबाद के सचिव श्री मनोज चतुर्वेदी जी , समन्वयक श्री महेश उपाध्याय जी, कोषाध्यक्ष श्री धीरेंद्र वर्मा जी, मीडिया प्रभारी हिमांशु शुक्ला जी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूनम शुक्ला जी व श्री आशीष द्विवेदी जी, श्री ए०पी सिंह जी, ज्ञानफोर्ट स्कूल के निदेशक श्री विमल सिंह राठौर जी, श्री गोल्डी राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यशाला के बाद NCERT द्वारा संचालित विद्यार्थी विज्ञान मन्थन की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। वीवीएम प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन करता है, जिसकी परीक्षा नवंबर में होगी और इसके लिए पंजीकरण 30 सितंबर 2025 तक किए जा सकते हैं।

Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights
Lights